Bikaner Bikaner District Rajasthan

अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री और खुशियां

अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री और खुशियां
बीकानेर। मातृभूमि फाउंडेशन की ओर से आनंद सबके लिए अभियान के तहत अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा आश्रम नंबर 1 एवं 2 में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को व्हाइट बोर्ड, स्वेटर, एजुकेशन किट एवं शैक्षणिक चार्ट वितरित किए गए। समर्थ कोचर एवं कुशल गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियां लाना, उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना तथा उनके साथ त्योहारों की खुशियां साझा करना है। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि श्आनंद सबके लिएश् केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे दीपावली तक निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक खुशियां और सहयोग पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में सिद्धार्थ नाहटा, सिद्धांत पारख, अमन सुराणा, दिव्यांश सुराणा, सिद्धार्थ बादर, दर्शन भंसाली, ऋषि कुमावत, हर्षित गोयल एवं धीरज ललानी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *