Bikaner Bikaner District Rajasthan

राज्य स्तरीय संपूर्णता सम्मान समारोह: कोलायत ब्लॉक को मिला सिल्वर मेडल

राज्य स्तरीय संपूर्णता सम्मान समारोह: कोलायत ब्लॉक को मिला सिल्वर मेडल
बीकानेर। राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों और ब्लॉक प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस दौरान बीकानेर के आकांक्षी ब्लॉक कोलायत में श्रेष्ठ कार्य के लिए सिल्वर मेडल दिया। जिला कलेक्टर की ओर से कोलायत के उपखंड अधिकारी राजेश नायक ने यह मेडल ग्रहण किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोलायत ब्लॉक ने सम्पूर्णता अभियान के तहत 6 में से 5 सूचकांकों में लक्ष्य की प्राप्ति की। 
उल्लेखनीय है कि आशान्वित ब्लॉक कोलायत में 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम किया गया। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग और राजीविका के 6 इंडिकेटर्स को सम्मिलित किया गया। इस दौरान संबंधित विभाग द्वारा लक्ष्य दिए गए, जिनकी प्राप्ति तीन माह की गई। इसके पश्चात नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *