

लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में व्यवस्थाओं की मांग
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी तथा बीकानेर विकास प्राधिकसे मिला तथा उनसे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में तीज,ऊभछठ तथा श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी त्योहार पर विभिन्न व्यवस्थाओं की मांग की। शिष्टमंडल में शिवप्रकाश सोनी, हनुमंत आसोपा, कैलाश छीम्पा,हेमन्त शर्मा ,मुकेश जोशी, तथा अनिल सोनीआदि शामिल थे।
