

शिव पुराण कथा में शिव विवाह प्रसंग
बीकानेर। शास्त्री नगर कॉलोनी में स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका के प्रांगण में श्रावण मास के पावन मास में आशीष व्यास के मुख से गाई जा रही शिव पुराण में प्रतिदिन अलग अलग प्रसंग शिव जी को साक्षी मान कर भक्तों को सुनाए जा रहे हैं। छाया गुप्ता ने बताया कि नाग पंचमी के पवित्र दिन पर इसी क्रम में शिव विवाह प्रसंग का प्रवचन सुन सभी भक्त भाव विभोर हो गए। मंदिर पुजारी आशा राम ओझा के सान्निध्य में शिवमन्दिर का भव्य श्रृंगार किया गया। शास्त्री नगर और डुप्लेक्स कॉलोनी की महिला सत्संग मंडल द्वारा भक्ति भाव से अभिषेक और प्रसाद वितरण किया गया।।
