Bikaner Bikaner District Rajasthan

तानाशाही सरकार है भाजपा : गहलोत

तानाशाही सरकार है भाजपा : गहलोत
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की संविधान बचाओ रैली सभा रविन्द्र रंगमंच पर सम्पन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सरकार की जवाबदेही होती है लेकिन भाजपा सरकार चाहे वो केंद्र में हो या राज्य में दोनों जगह का शासन तानाशाह तरीके से चल रहा है। भारतीय उच्च न्यायालय के आदेशों को नहीं मानना भाजपा के संविधान को नहीं मानने का जीता जागता उदाहरण है।
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला द्वारा 51 किलो की बड़ी तिरंगी माला शाल साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सभा को बुलाकी दास कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, धर्मेंद्र राठौड़, सुशीला डूडी, शिमला नायक, बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा, डॉ. राजेंद्र मुंड, मंगलाराम गोदारा, पवन गोदारा, विधायक सोहन नायक, मंगलाराम गोदारा, विधायक डूंगर राम गैदर, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए संविधान बचाने की हर लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *