

बच्चों की सुरक्षा के लिए समन्वित कार्रवाई पर जोर
बीकानेर। मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन बीकानेर में हुए एक कार्यक्रम में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हित धारक एक साथ आये। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुभाष बिश्नोई, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर , किशोर न्याय बोर्ड से अरविंद सेंगर किरण गौड़ राजकीय रेलवे पुलिस, सुमन मेहरा बाल अधिकारिता विभाग, सवाई सिंह रतनु निरीक्षक मानव तस्करी रोधी इकाई, बीपसक सपदम कोऑर्डिनेटर प्रवेश आदि प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आने वाले चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सामूहिक रूप से माना कि मौजूदा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना संवेदनशील तबको को ट्रैफिकिंग गिरोह और उनके कामकाज के तरीकों के बारे में संवेदनशील बनाना और सभी एजेसियो के बीच समन्वय को मजबूत करना तत्काल जरूरी है ताकि मुक्त कराए बच्चों के लिए तय समय सीमा में न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।
रेलवे सुरक्षा बल बीकानेर के निरीक्षक सुभाष बिश्नोई ने बताया की जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन टीम के साथ मिलकर बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर निरंतर अभियान चलाया गया।
