Bikaner Bikaner District Rajasthan

सुपरवाइजर्स और बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

सुपरवाइजर्स और बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम, कोलायत, बीकानेर पूर्व एवं लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर्स और बूथ लेवल अधिकारियों का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को राजकीय डूंगर कॉलेज स्थित प्रताप सभागार में आयोजित हुआ।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार कुमावत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की गंभीरता समझते हुए पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वाचन संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रश्नों के जवाब लेकर उनके प्रति संतुष्टि व्यक्त की।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एस एल राठी, डॉ. वाई बी माथुर, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. शमींद्र सक्सेना, डॉ. राजाराम, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, रविंद्र, डॉ. अरुण पुरोहित, डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली, डॉ विशाल गौड़, मुकेश आमेरिया, जितेंद्र वर्मा एवं शिवकुमार द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया। प्रशिक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को गहन गणना प्रपत्र भरने का तरीका एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में बताया गया। मतदाताओं से प्राप्त कर फॉर्म का सत्यापन करवाने के लिए जानकारी दी गई। बीएलओ ऐप के जरिए प्रपत्र को अपलोड करने के बारे में भी बताया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 2002 की मतदाता सूची को डाउनलोड करने की प्रक्रिया साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *