

प्रतिमाह लगे समाधान केम्प और सिंगल विंडो का हो निर्माण
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में बडी संख्या में व्यापारियों ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से मिलकर बीकानेर विकास प्राधिकरण के अर्न्तगत क्षेत्र में समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं निर्माण कार्यो में पारदर्शिता एवं सरलता लाने हेतू विकास प्राधिकरण स्तर पर एकल खिडकी या समाधान केम्प आयोजित करने की मांग रखी। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि पुराने लम्बित प्रकरणों के निस्तारण एवं प्रतिदिन आने वाले आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतू यह उचित मांग है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल बोथरा, सह सचिव प्रेमरतन जोशी, नरेन्द्र खत्री, कमल कल्ला,मनोज सोलंकी, शिव सिंह शेखावत, विजय रांका, राजू मूलचंदानी, मुदित खंजाची आदि साथ रहे।
