Bikaner Bikaner District Rajasthan

बालिकाएं सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तभी समाज प्रगति करेगा

बालिकाएं सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तभी समाज प्रगति करेगा
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नीलम बावरी को ‘बालिका गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की एसएससी जीडी परीक्षा में चयनित होने पर प्रदान किया गया। . अर्पिता गुप्ता ने बताया कि नीलम बावरी की सफलता अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बेटियां सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तभी समाज और राज्य प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को समान अवसर देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी, शारदा सहित अन्य उपस्थितजनों ने नीलम बावरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *