

श्रुति व्यास को विधि विषय में पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर द्वारा विधि विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ, डॉ. सौरभ गर्ग के निर्देशन में “Cyber Security and Data Protection with Special Reference to Judicial Trends in Artificial Intelligence in India” विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया। शोध का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के संदर्भ में विकसित हो रही न्यायिक प्रवृत्तियों और विधिक चुनौतियों का विश्लेषण करना है। शोध में तकनीकी विकास के साथ साइबर सुरक्षा एवं डेटा संरक्षण से जुड़े कानूनी पहलुओं और न्यायिक दृष्टिकोण को समझने पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्रुति व्यास की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
