Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिस्टर निवेदिता की जयंती पर उनके त्याग, सेवा और राष्ट्रप्रेम को किया याद

सिस्टर निवेदिता की जयंती पर उनके त्याग, सेवा और राष्ट्रप्रेम को किया याद
बीकानेर। सिस्टर निवेदिता गर्ल्स कॉलेज में सिस्टर निवेदिता की 159वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके जीवन, विचारों एवं समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रसेवा और मानव कल्याण के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास ने कहा कि जब एक विदेशी महिला भारत आकर देशसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर सकती है, तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सिस्टर निवेदिता के त्याग और बलिदान की चर्चा करने के साथ-साथ उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। इस अवसर पर सुषमा व्यास ने ‘स्वयंसेविका’ शब्द की व्याख्या करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व समझाया। अजय सेवग एवं आशीष ने भी सिस्टर निवेदिता के विचारों और उनके प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कशिश, फातिमा, शहनाज और सोनू सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य सिस्टर निवेदिता के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति युवाओं को जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *