

स्थापना दिवस पर किये सेवा कार्य
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के स्थापना दिवस पर बीकानेर यूनिट द्वारा संगठन के सदस्यों के सेवा कार्य किये गये। संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि जयनारायण व्यास नगर स्थित सीनियर सिटिजन मनोरंजन केन्द्र में माणक चंद सुथार के निदेशन में केके अरोड़ा, वी के शर्मा, जेसीएल बोथरा, अवध किशोर सिंह, आनंद शुक्ला, ओम प्रकाश डांडिया, रमेश रांगेरा, जेठा राम चौधरी, जे आर सेठी, मो. सादिक, मनोज कुमार रंगा, सतेन्द्र शर्मा, आर के वर्मा, रामस्वरूप मेघवाल, अनुतोष रावल, के के पारीक, पवन कुमार शर्मा, अविनाश गोयल, रामेश्वर लाल सोनी, चन्द्र शेखर शर्मा व एस के सोनी सहित अन्य सेवानिवृत पेंशनर साथियों के एचआरएमस की विसंगतियों को दूर की गई जिससे आश्रितों को भविष्य में पारिवारिक पेंशन व अन्य किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़ी। सेवानिवृत हुए संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर नलिन सारवाल, सी के शर्मा, एल एन मेहता, रवि राजवंशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
