

स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। हिमालय परिवार बीकानेर ने बजरंग धोरे पर स्नेह मिलन का आयोजन किया। स्नेह मिलन में हिमालय परिवार के आगामी आयोजनों के बारे में प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा को सिंधु महाकुंभ का नाम दिया गया है तथा इस वर्ष देश विदेश से अनेक सदस्य व सैलेब्रेटीज शामिल होंगी। सचिव आर के शर्मा ने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा के यात्रियों के लिये देवस्थान विभाग द्वारा अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर उपस्थितों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर नरेश अग्रवाल, सचिव आर के शर्मा, सुरेश गुप्ता, राजीव मित्तल, गोवर्द्धन शर्मा, रोहिताश्व बिस्सा, संतोष शर्मा, ओजस्वी, अनिता अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, अनामिका व्यास, आरोही, आनंद कंवर, सरोजिनी शर्मा, ऋचा अग्रवाल, रेखा गुप्ता, प्रार्थना सक्सेना, राजीव, अंजलि मित्तल सहित अन्य उपस्थित थे।
