Bikaner Bikaner District Rajasthan

सरदार@150: यूनिटी मार्च निकाल दिया देश की एकता और अखंडता का संदेश

सरदार@150: यूनिटी मार्च निकाल दिया देश की एकता और अखंडता का संदेश
बीकानेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को सरदार@150 यूनिटी मार्च निकाली गई। माई युवा भारत की ओर से किसान भवन से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तक आयोजित यूनिटी मार्च का नेतृत्व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया और पूरे मार्ग पैदल चलकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। किसान भवन से पैदल चले काफिले में पुलिस के जवान और सरकारी कार्मिक, जनप्रतिनिधि, स्काउट गाइड, एनसीसी, माई युवा भारत के प्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे। भारत माता की जयघोष और वन्देमातरम की गूंज और सरदार पटेल अमर रहे जैसे नारों के साथ यह काफिला कृषि विश्वविद्यालय पहुंचा। सभी ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था तथा यूनिटी मार्च के टीशर्ट पहन एकरूपता दिखाई। यूनिटी मार्च के कृषि विश्वविद्यालय पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री  मेघवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी राज्यों के भारत संघ में विलीनीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया। ऐसे महापुरुष को आज कृतज्ञ राष्ट्र नमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सरदार पटेल के 150वें जन्म जयंती वर्ष पर 31 अक्टूबर से देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यूनिटी मार्च निकालकर देश प्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया है।कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरव तिवाड़ी, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, माय युवा भारत की जिला प्रभारी रूबी पाल, श्री महावीर चारण और श्री तोलाराम कूकणा, श्री दिलीप आड़सर आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अशोक प्रजापत, गुमान सिंह राजपुरोहित, संपत पारीक, भंवर जांगिड़, संतोषानंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *