

पुष्करणा सावा: 92 कन्याओं का पूजन व अभिनंदन
बीकानेर। पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के दिन 10 फरवरी को मंगल परिण्य सूत्र में बंधने वाली कन्याओं का राम मंदिर परिसर में पंचामृत से पैरों का प्रक्षालन कर पूजन व अभिनंदन किया गया। पवन पुरोहित ने बताया कि 92 कन्याओं को गुरुवार को उपहार स्वरूप् पलंग दिए गए वहीं शुक्रवार को बैडशीट, तकिए व नकदी का उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद, मंगलमय जीवन की कामना की गई। शुक्रवार को श्रीमती मनका लढ्ढा पत्नी मक्खनजी लढढ्ा, श्रीमती किरण झंवर, निर्मला कोठारी, दीपिका, दृष्टि, प्रियशी, पूर्वी व खुशी आदि ने बनड़ियों के पैर धोए तथा उनके भाल पर तिलक किया।
