Bikaner Bikaner District Rajasthan

इंजीनियर रेजिमेंट की प्लास्टिक मुक्त पहल

इंजीनियर रेजिमेंट की प्लास्टिक मुक्त पहल
बीकानेर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बीकानेर मिलिट्री स्टेशन स्थित 267 इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा 60 किलोग्राम उपयोग किए गए प्लास्टिक दूध के पैकेट एनजीओ ‘Hour for Nation’ को सौंपे गए। यह पहल मिलिट्री स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने की निरंतर मुहिम का हिस्सा है। इस अवसर पर ‘Hour for Nation’ टीम की ओर से वंदना शर्मा एवं कपिला सरस्वत उपस्थित रहीं। उन्होंने सेना के अधिकारियों एवं यूनिट सदस्यों को संस्था की स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा कार्यशैली की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ा रहा है। सैन्य पक्ष की ओर से कार्यक्रम में पूनम जाधव, यूनिट की फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन मेघा शर्मा सहित यूनिट की महिला अधिकारी एवं अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल में सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *