

सेमिनार का आयोजन
आईसीएआई बीकानेर शाखा में आज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आईसीएआई की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कमेटी के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने एआई के विभिन्न पहलुओं, उसकी व्यावहारिक उपयोगिता और पेशेवर प्रैक्टिस में इसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने बताया कि सेमिनार के प्रथम सत्र को आईसीएआई की एआई कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सीए ईवप्रीत सिंह नंदा ने संबोधित किया। उन्होंने एआई से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और इस पर प्रकाश डाला कि सीए कैसे एआई का उपयोग अपनी प्रैक्टिस को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कर सकते हैं।
द्वितीय सत्र को सीए हिमांशी राठौर ने संबोधित किया, जिसमें उन्होंने ‘एआई एप्लीकेशन इन रियल वर्ल्ड’ विषय पर गहन चर्चा की। उन्होंने विभिन्न उद्योगों में एआई के वास्तविक उपयोग और इसके व्यावसायिक संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। ब्रांच उपाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, सचिव सीए सुमित नवलखा, कोषाध्यक्ष सीए राजेश भूरा, सिकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा भी उपस्थित रहे। यह सेमिनार एआई के बढ़ते उपयोग और इसके संभावित लाभों को समझने में सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ।
