Bikaner Bikaner District

शिविर में दिया गया पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण

शिविर में दिया गया पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण
बीकानेर। पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में एमएम ग्राउंड में आयोजित निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर में आज का कार्यक्रम भारतीय परंपरा और मूल्यों से भरपूर रहा। बच्चों को न केवल योगाभ्यास कराया गया, बल्कि भारतीय पद्धति के पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिससे बच्चों में स्वस्थ शरीर, अनुशासन और टीम भावना का विकास हो।
संयोजक नंदकिशोर गहलोत, विकास जोशी,भवानी शंकर सांखला,शिव जी भाटी,कैलाश स्वामी,विजय जी किराडू,नवल सोलंकी गुड्डी देवी,शोभा कच्छावा, ऋतु जोशी,जयश्री रंगा,आरती राजपूत, दीप्ति गहलोत, गौरी जोशी, करिश्मा, हेमलता, मीनाक्षी टाक,खुशी, डिंपल,योगिता,तुलसी,टीना नायक,साक्षी किराडू सहित टीम के अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर 25 जून तक प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। जिसमें बच्चों को योग,नैतिक शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियाँ और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *