

तैराक ओझा का अभिनंदन

बीकानेर। गोताखोर आशाराम ओझा तैराक का शुक्रवार को उनके शिष्यों द्वारा उनके 57 वें जन्मदिन पर अभिनंदन किया। ओझा अनेक लोगों को तैराकी सिखा चुके है तथा बड़ी संख्या में डूबे हुए लोगों के शवों को तालाब से निकाल चुके है तथा अनेक डूबते हुए लोगांं की जान बचाने निस्वार्थ भाव से सेवा चुके है। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन के ट्रस्टी गणेश सहदेवड़ा, गोरधन सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता पेंटर भूरमल सोनी, नोखा के राजा रवि मौसूण, बीकानेर के दिव्यांश व तेजस सोनी आदि ने आशाराम ओझा उर्फ चंकी तैराक का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया ।
