Bikaner Bikaner District Rajasthan

पोषण मेले का आयोजन

पोषण मेले का आयोजन
बीकानेर। बाल विकास परियोजना बीकानेर (ग्रामीण) की ओर से पोषण माह के समापन अवसर पर गुरुवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई तथा प्रोग्रामर, डॉइट श्री प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री नवरंग मेघवाल ने बताया कि पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में संतुलित आहार, स्थानीय खाद्य पदार्थों और मोटे अनाज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। मेले में पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुभाष बिश्नोई ने स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोटे अनाज न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी हैं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार से निर्मित विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर श्रीमती अभा जोशी, सुनीता गौड़, सुमन देपावत, निलॉय कौड़ा, राकेश कालां ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *