Bikaner Bikaner District Rajasthan

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन, बीकानेर शहरी परियोजना द्वारा किया गया पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाई पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी
बीकानेर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को बीकानेर शहरी परियोजना द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री शक्ति सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सेक्टर वार कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सीडीपीओ बीकानेर शहर श्री शक्ति सिंह ने बताया कि इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अवलोकन उप निदेशक श्री सुभाष बिश्नोई ने किया। महिला पर्यवेक्षक श्रीमती अनुराधा बिश्नोई द्वारा कार्यकर्ताओं को मनोरंजनात्मक गेम खिलाए गए। महिला पर्यवेक्षक श्रीमती कल्पना स्वामी, श्रीमती नीतू तिवाड़ी,श्रीमती सुमन,श्रीमती रूकसाना, कनिष्ठ सहायक श्री अरूण व एनएनएम श्रीमती नीतू ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग दिया। मंच संचालन श्रीमती नीतू तिवाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *