

पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। उरमूल डेयरी की ओर से स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तकनीक पर जयसिंहदेसर मगरा के विवेक नगर दुग्ध समिति परिसर में पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष खेमाराम व सचिव श्रीनिवास के सहयोग से एन पी पी डी परियोजना अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में उरमूल डेयरी पूर्व चेयरमैन हेतराम, प्रभारी पीएण्डआई मोहनसिंह चौधरी,जेडी मगरा के सरपंच जगदीश खीचड़, पीथरासर दुग्ध समिति के सचिव सोहनलाल का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अक्षय निधि प्रोजक्ट के प्रशिक्षक अमित कुमार ने पशुपालकों को जानकारी दी कि डेयरी फार्मिंग में जितना महत्वपूर्ण दूध का उत्पादन होता है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण स्वच्छ दूध का उत्पादन होना होता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र पर पंजीकृत 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। सरपंच जगदीश खीचड़ ने मूल्य संवर्धन एवं दुग्ध मार्केटिंग पर चर्चा करते हुये बताया कि दूध दूहने का कार्य ग्वालों द्वारा कराया जाता है तथा ग्वालों की सफाई तथा उनकी आदतों का दूध की स्वच्छता पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। आरपी रामलाल, अनिल कुमार, रामचन्द्र ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोगी रहे।
