Bikaner Bikaner District

विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर 22 श्वानों का हुआ रेबीज रोधी टीकाकरण

विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर 22 श्वानों का हुआ रेबीज रोधी टीकाकरण
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के पशुचिकित्सालय परिसर में विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर रविवार को बिल्लियों एवं श्वानों का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर एवं केनाईन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान से किया गया। निदेशक क्लिनिक एवं केनाईन वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि यह शिविर आमजन में रेबीज जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु लगाया गया, जिसमें 22 पालतु श्वानों एवं बिल्लियों का रेबीज रोधी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मेडिसीन विभाग डॉ. सीताराम गुप्ता ने पशुचिकित्सालय में आने वाले पशुपालकों एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्रायों को जूनोसिस बीमारियों से बचाव और सावधानियों से अवगत करवाया। इस के शिविर के आयोजन में डॉ. मनोहर सैन, डॉ. जे.पी. कछावा एवं अन्य स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *