Bikaner Bikaner District Rajasthan

ईओ एवं आरओ भर्ती में बीकानेर की दो लड़कियों ने बाजी मारी, सम्मान हुआ

ईओ एवं आरओ भर्ती में बीकानेर की दो लड़कियों ने बाजी मारी, सम्मान हुआ
बीकानेर ।राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 2025 में आयोजित अधिशासी – राजस्व अधिकारी ( ईओ – आरओ ) की संयुक्त परीक्षा में बीकानेर की दो लड़कियों ने सफलता हासिल की है । वरीयता सूची में उदयरामसर की प्रतिभा शर्मा का चयन ईओ के पद पर 12वीं रैंक तथा भीनासर की प्रगति सोलंकी का 57 वीं रैंक पर हुआ है । ईओ के रूप में चयनित प्रगति सोलंकी ने बताया कि ईओ एवं आर ओ संयुक्त भर्ती में अलग-अलग वर्ग में कुल 111 पद निर्धारित थे । बीकानेर से दो प्रतिभागियों का चयन होने से इनके परिवार, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में खुशी का माहौल है । रविवार को सैनी प्रतिभा प्रोत्साहन संस्थान बीकानेर एवं तहसीलदार कपिल चौधरी ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी एवं सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *