

गुरु जिनदत्त सूरी की स्वर्गारोहण दिवस पर गुणानुवाद सभा आयोजित
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर म.सा. बीकानेर की साध्वीश्री दीपमाला व शंखनिधि के सान्निध्य में ढढ्ढा चौक क्षेत्र की ढढ्ढा कोटड़ी में दादा गुरु जिनदत्त सूरी की स्वर्गारोहण दिवस पर गुणानुवाद सभा हुई। उदयरामसर की दादाबाड़ी में भी भक्ति संगीत के साथ पूजा व प्रसाद का आयोजन किया गया।
गुणानुवाद सभा में गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा ने कहा कि दादा गुरुदेव जिन दत्त सूरी जैसी हस्ती न होती। तो शायद जिन शासन की इतनी बस्ती न होती’’ ने कहा कि दादा गुरुदेव के अनिगिनत उपकार है, जिन्होंने हमारे पूर्वजों को वीर प्रभु का शासन प्रदान किया, जिन शासन उनके उपकारों व ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जिन शासन के प्रथम दादा गुरुदेव ने अपने गुणों और चमत्कारों से जीवमात्र का कल्याण किया तथा लाखों लोगों को जैन धर्म में दीक्षित किया।
