Bikaner Bikaner District Rajasthan

वार्ड वार्ड जायेंगे ओबीसी पदाधिकारी

वार्ड वार्ड जायेंगे ओबीसी पदाधिकारी
बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष उमा करल की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक में संगठन की एक माह की कार्ययोजना तैयार कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्षता करते हुए करल ने कहा कि ओबीसी समुदाय सबसे बड़ा समुदाय है और भारतीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका अदा करता है इस लिहाज से हमारा दायित्व है कि ओबीसी परिवारों के सामने आने वाली दिक्कतों को पहचान कर उनके समाधान का प्रयास करना हमारा दायित्व है इसके साथ ही सभी पदाधिकारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करते हुए ओबीसी परिवारों की सूची तैयार करे ताकि उन परिवारों तक हमारी सीधी पहुंच हो सके। नवीन जांगिड़ ने संगठन की अधिक सक्रियता और कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय भाटी, उपाध्यक्ष कैलाश गहलोत, महासचिव रितेश शर्मा, महासचिव धीरज चौधरी, सचिव शराफत अली, सचिव अली राजा, आदि ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *