Bikaner Bikaner District Rajasthan

माली समाज भवन में लाइब्रेरी का लोकार्पण, अभ्यर्थियों का किया सम्मान

माली समाज भवन में लाइब्रेरी का लोकार्पण, अभ्यर्थियों का किया सम्मान
बीकानेर। सैनी प्रतिभा प्रोत्साहन संस्थान, बीकानेर की ओर से समाज के भामाशाहों के सहयोग से लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण गोगागेट माली समाज भवन के परिसर में किया गया। इस अवसर पर भामाशाहों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। भवन के एक कक्ष में अब तक निशुल्क संचालित लाइब्रेरी में अध्ययन कर विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यथियों का भी सम्मान हुआ। मंचस्थ अतिथि पीबीएम हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ पी के सैनी, अधीक्षण अभियंता सुनील गहलोत, डॉ ओपी सैनी ने लाइब्रेरी के महत्व पर प्रकाश डाला। श्याम भाटी ने माली समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *