Bikaner Bikaner District Rajasthan

आपकी ग्रामोद्योग संस्थान ने मनाया फागोत्सव

आपकी ग्रामोद्योग संस्थान ने मनाया फागोत्सव
बीकानेर। होली के पावन अवसर पर आपकी ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा फागोत्सव का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी प्रवीण शर्मा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं तथा महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फागोत्सव के दौरान रंग-गुलाल, चंग की थाप और होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि फागोत्सव केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का माध्यम बनते हैं। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए प्रसाद एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *