Bikaner Bikaner District Rajasthan

28 फरवरी को जनसभा

28 फरवरी को जनसभा
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 फरवरी को देहात कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मासिक बैठक अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, पंचायत क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय करने तथा पंचायतीराज चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। 28 फरवरी को डोटसरा की जनसभा को सफल बनाने हेतु व्यापक चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था की स्थिति पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। आमजन की समस्याओं को लेकर आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *