

अब राजस्थान में भी बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें
जयपुर। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की स्थापना हेतु 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी किया है। इस भूखण्ड की अनुमानित कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित परियोजना में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 500 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियाँ, पारदर्शी प्रक्रियाएँ और त्वरित भूमि आवंटन प्रणाली के कारण राजस्थान आज देश में सबसे तेज गति से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शुमार हो रहा है।
