Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों को मिठाइयां व पटाखों का किया वितरण

बच्चों को मिठाइयां व पटाखों का किया वितरण
बीकानेर। उल्लास के पर्व दीपावली पर सबके घरों में खुशियां छाए। इसी उद्देश्य के मध्यनजर यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा शनिवार को बच्चों को पटाखे व मिठाइयों का वितरण किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि कच्ची बस्तियों, मजदूर वर्ग व सैकड़ों जरुरतमंदों तक दीपावली की मिठाइयां, दीपक व पटाखे वितरित कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है। वितरण कार्यक्रम में चंद्रेश हर्ष, युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, सुनील मिढ्ढा, लक्की पंवार, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र सिंह, घनश्याम जाजड़ा, शक्ति सिंह, धनराज जाखड़, गौरीशंकर देवड़ा,  राजेन्द्र व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *