Bikaner Bikaner District Rajasthan

विधायक व्यास ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

विधायक व्यास ने दो सड़कों का किया शिलान्यास
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने बंगलानगर में 118 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क तथा सर्वोदय बस्ती में 121 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। स्थानीय नागरिकों से इन योजनाओं का प्रचार करते हुए, जरूरतमंद लोगों तक इनकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान बद्रीराम जाखड़, नंदराम कूकणा, रामचंद्र गोदारा, चुन्नीलाल ज्यानी, रामदयाल सारण, रामदेव कसवां, गोपाल जाखड़, गिरधारी मूंड, ओम प्रकाश गोरछिया, नारायण सियाग, श्रवण सारण, कानाराम भादू, लालचंद सियाग, मोहन कूकणा, लूणाराम मूंड, जगदीश लेघा, जेठाराम सियाग सीताराम पवार, अर्जुन कुमावत, भोपाल सिंह, पुखराज भार्गव, मनीराम आचार्य, तोताराम चौधरी, सुखराम सारण, शिवजी कुमावत, हरिकिसन जाट, सोहन सिंह, जुगल सोनी, निरंजन आचार्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *