

चोरियों की घटनाओं पर लगें रोकथाम के लिए सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। शहर में लगातार कई दिनों से बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से आहत अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में समाजबंधुओं ने पुलिस उप अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी को ज्ञापन देकर घटनाओं पर अंकुश लगाने रात्रिकालिन गस्त बढ़ाने व तुरन्त प्रभाव से अपराधियों की धरपक्कड़ करने की मांग रखी। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि पिछले कई दिनों से बीकानेर में चोरियों की घटनाएं बेतहाशा रूप से बढ़ रही है, रोजाना समाचार पत्रों में बीकानेर के कोई न कोई क्षेत्र में चोरी की घटना के समाचार प्राप्त होते है।प्रतिनिधि मण्डल में महामंत्री किशन लोहिया, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, प्रवक्ता संजय जैन सांड, विजय बाफना, शान्ति लाल कोचर साथ रहें।
