Bikaner Bikaner District Rajasthan

कौशल सत्र का आयोजन

कौशल सत्र का आयोजन
बीकानेर। चैप्टर ऑफ एनआईआरसी ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया आईसीएसआई द्वारा गुरूवार को चैप्टर ऑफिस प्रांगण, बीकानेर में एक दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र व्यवहार कौशल विषय पर केन्द्रित था। जिसका उद्देश्य छात्रों के व्यक्तिगत एवं पेशेवर कौशल को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में चैप्टर की अध्यक्षा सीएस पूजा आसोपा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने छात्रों को व्यवहार कौशल के महत्व को समझाते हुए सत्र की आवश्यकता और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. खुशबू जैन ने उपस्थित छात्रों को व्यवहारिक जीवन में प्रभावशाली संप्रेषण, नेतृत्व, समय प्रबंधन, भावनात्मक समझदारी एवं टीम वर्क जैसे गुणों की महत्ता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संवादात्मक गतिविधियों और प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से सत्र को रोचक और प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सचिव सीएस श्वेता जैन एवं कोषाध्यक्ष सीएस खुशबू कोठारी ने सभी प्रतिभागियों और वक्ता का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *