Bikaner Bikaner District

रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह से की सेवा प्रकल्पों की शुरुआत

रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह से की सेवा प्रकल्पों की शुरुआत
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने रोटरी कार्यकारी वर्ष की शुरुआत को एक प्रेरणास्पद सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए दो महत्त्वपूर्ण प्रकल्पों का आयोजन किया। फोर अस यू फर्स्ट थीम को साकार करते हुए क्लब ने पीबीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वहीं समाज सेवा में समर्पित डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोहपूर्वक आयोजित किया।
प्रकल्प के संयोजक डॉ प्रवीण बिश्नोई ने बताया की क्लब के नव अध्यक्ष रोटे सुनील चमड़िया के नेत्रत्त्व मे रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने रोटरी कार्यकारी वर्ष की शुरुआत को सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ चिह्नित करते हुए चिकित्सक दिवस के अवसर पर दो प्रेरणास्पद प्रकल्प आयोजित किए।
शिविर में सहायक प्रांतपाल रोटे पंकज पारीक, क्लब अध्यक्ष रोटे सुनील चमड़िया, सचिव विपिन लड्ढा समेत अनेक रोटरी सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। स्व. श्रीमती सुमन कंवर चेरिटेबल ट्रस्ट, मारवाड़ जन सेवा समिति और जीवन दायिनी ब्लड समिति सहित सहयोगी संस्थाओं ने भी सराहनीय योगदान दिया। अस्पताल प्रशासन ने इस मानवीय पहल हेतु रोटरी रॉयल्स का आभार व्यक्त किया। इस पुनीत कार्य के प्रकल्प संयोजक डॉ. प्रवीण बिश्नोई और डॉ. अशोक डांगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *