Bikaner Bikaner District Rajasthan

महावीर स्वामी का 2551 वां निर्वाण दिवस 21 को

महावीर स्वामी का 2551 वां निर्वाण दिवस 21 को
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी श्री दीपमाला व शंख निधि श्रीजी के सान्निध्य में 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी का 2551 वां निर्वाण दिवस साधना, आराधना, जप,तप के साथ मनाया जाएगा। प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को कैवल्य ज्ञान प्राप्ति के दिन 22 अक्टूबर को गौतम रासो का वाचन किया जाएगा। सामूहिक दीपावली महापूजन 19 अक्टूबर को शिव वैली के कला मंदिर में सुबह सात बजे किया जाएगा।
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद, ज्ञान वाटिका, बीकानेर की ओर से आयोजित दीपावली महापूजन के दौरान श्रावको को शुद्ध सफेद पूजा के तथा श्राविकाओं को लाल वस्त्र पहन कर पूजा से 15 मिनट पूर्व पहुंचना होगा। पूजन सामग्री लाभार्थी परिवार की ओर से प्रदत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *