Bikaner Bikaner District Rajasthan

लक्ष्मीनाथ मंदिर की टूटी दीवार सही करवाने की मांग

लक्ष्मीनाथ मंदिर की टूटी दीवार सही करवाने की मांग
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथावाचक पुजारी ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में धनतेरस 18 अक्टूबर, रूप चौदस 19 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, तथा भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से मिला तथा उन्हें धनतेरस से भाई-दूज तक श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में होने वाले उपरोक्त त्योहारों पर ट्रैफिक पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने की मांग की। शिष्ट-मंडल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में टूटी हुई दीवार की निर्माण करवाने की मांग की गई। शिष्टमंडल में विनोद महात्मा, अनिल सोनी, पंडित हरी महाराज जोशी तथा हनुमंत आसोपा आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *