Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशुपालकों को मिली पशु बीमा पॉलिसी

पशुपालकों को मिली पशु बीमा पॉलिसी
बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत गुरुवार को पंचायत समिति पूगल की भानीपुरा ग्राम पंचायत में शिविर हुआ। शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 22 पशुपालकों की बीमा पॉलिसी जारी की गई तथा 5 पशुपालकों को बीमा पॉलिसी वितरण की गई। पशुपालक पुष्पा देवी, हीरा देवी, धूड़ी देवी, राजु देवी एवं सुशीला ने अपने पशुओं की बीमा पॉलिसी के लिए शिविर में पशुपालन विभाग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। सम्बन्धित विभाग द्वारा शिविर में ही आवेदन की पॉलिसी इश्यू कर आवेदक को उपलब्ध करवाई गई। इसमें गाय, भैंस, ऊंट के लिए अधिकतम 40 हजार रुपए प्रति पशु एवं बकरी,भेड़ के लिए अधिकतम 4 हजार रुपए प्रति पशु बीमा देय है। पशुपालकों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी दिव्या बिश्नोई, शिविर विकास अधिकारी श्री गोपाराम, सहायक विकास अधिकारी श्री हरीराम खाण्डा, डॉ. कोमल राठौड़, अनु कुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *