Bikaner Bikaner District Rajasthan

ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला एवं क्विज प्रतियोगिता

दूषण नियंत्रण मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला एवं क्विज प्रतियोगिता
बीकानेर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के साथ कार्यशाला एवं क्विज का आयोजन राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में किया गया। इस मौके पर ई-वेस्ट मैनेजमेंट के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के श्री गिरीश व्यास, श्रीमती ज्योति, वीणा सिंघल, प्रीति शेखावत ने स्वयंसेवकों को अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस के बारे में वीडियो के माध्यम से बताया । यह दिवस 2018 से हर साल 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसके मद्देनजर तीन दिन विभिन्न आयोजन हुए। इस दिन को ई-कचरे के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर एक ई -वेस्ट मैनेजमेंट पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर रिया व्यास, और सरस्वती कुमावत रहे, द्वितीय स्थान खुशी शर्मा, दीपिका भाटी ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान पर एकता अग्रवाल, संध्या स्वामी, रवीना रामावत एवं दीपशिखा सोनी रहे। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से आई हुई टीम ने विजेता स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, इकाई द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ हिमांशु कांडपाल, सभी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी गण श्रीमती तनुजा एवं श्रीमती परमेश्वरी सिद्ध उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में इकाई प्रथम व इकाई द्वितीय के स्वयंसेवीकाओं को नाश्ता वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *