Bikaner Bikaner District Rajasthan

भक्ति गीतों, मंत्रों के जाप के साथ सामूहिक महालक्ष्मी पूजन

भक्ति गीतों, मंत्रों के जाप के साथ सामूहिक महालक्ष्मी पूजन
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वीश्री दीपमाला, शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में रविवार को शिव वैली के कला मंदिर परिसर में श्री महालक्ष्मी पूजन विधि विधान से भक्ति गीतों व मंत्रों के जाप के साथ किया गया। पूजन में 151 जोड़ों ने श्रद्धा, भक्ति के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से प्रकाशित पंचांग का विमोचन किया गया तथा महालक्ष्मी पूजन में सहभागिता निभाने वालों का अभिनंदन किया गया। खरतरगच्छ युवा परिषद की स्थानीय इकाई अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद की बीकानेर इकाई, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व ज्ञान वाटिका के संयुक्त तत्वावधान हुए पूजन के लाभार्थी श्रीमती हुलासी देवी, पुखराज, ललित, नरेन्द्र व वीरेन्द्र पुगलिया के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रावक-श्राविकाओं को पूजन की सामग्री में महालक्ष्मी का ’’ऊ ह्ी श्री अर्हम नम’’ व ऊं हृं श्रीं कमले प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मी देव्ये नमः‘ मंत्र अंकित गज लक्ष्मी का चित्र, प्रतिमा, यंत्र, वासक्षेप व रक्षासूत्र आदि सामग्री भेंट की गई।
शिविर के दौरान हुई बालक-बालिकाओं की धार्मिक परीक्षा में अव्वल प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *