

लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविजन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को, शिक्षकों का भी होगा सम्मान
बीकानेर। लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविजन 7 सितंबर रविवार को क्लब के नवीन पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह व डा. शिवचरण कश्यप स्मृति शिक्षाविद् सम्मान समारोह आयोजित करेगा। क्लब के अध्यक्ष लॉयन सुरेश चन्द्र भसीन ने बताया कि समारोह में शिक्षाविद् बृजरतन जोशी, डॉ. अंशु राजपुरोहित, मुकेश कुमार बोहरा, गरिमा विजय, लक्ष्मी रावत आदि का सम्मान किया जायेगा। क्लब के सचिव लॉयन अरूण जैन ने बताया कि इसी अवसर पर क्लब के सभी नये पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जायेगी।
