Bikaner Bikaner District Rajasthan

बार एसोसिएशन बीकानेर की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ

बार एसोसिएशन बीकानेर की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ
बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर की आधिकारिक वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ कुलदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि संगठन ने अपने सदस्यों की सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि यह पहल अधिवक्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ ही बार एसोसिएशन के कार्यों में पारदर्शिता, सुगमता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल माध्यम से सदस्यों को संगठन से संबंधित सुविधाएं एवं आवश्यक जानकारियां सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर हेमंत सिंह चौहान, लेखराम धत्तरवाल, सुधीर श्रीमाली, करण सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा, संजय गौतम, ओमप्रकाश हर्ष, विजयपाल शेखावत, मनोज भादानी, चतुर्भुज सारस्वत एवं सुखदेव व्यास सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *