Bikaner Bikaner District Rajasthan

ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) के उर्स मुबारक पर लंगर का आयोजन 

ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) के उर्स मुबारक पर लंगर का आयोजन 
बीकानेर।  ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) का 14 वा उर्स मुबारक पर  दाऊजी मंदिर के समीप पीर साहब की गली में लंगर का आयोजन किया गया।   गद्दीनशीन पीर मोहम्मद हफिजुल्लाह चिश्ती ने बताया कि लंगर में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई । दरगाह पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह) के सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने सर्व  कल्याण की दुआ की । चिश्ती ने बताया कि तकरीर और नात कार्यक्रम में हाफिज नौशाद अहमद कादरी, गुलाम मईनुद्दीन जामी, मोहम्मद रमजान सुलेमानी विशेष आमंत्रित थे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैय्यद मुहम्मद आलमगीर अशरफ थे । कार्यक्रम के संयोजक हाफिज कारी शफीकुर्रहमान अशरफी थे । चिश्ती ने बताया कि  शुक्रवार की रात कव्वाली के कार्यक्रम होंगे जिसमे जोधपुर शौकत अंदाज रूहानी कलाम पेश करेंगे ।
उन्होंने बताया कि पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती, पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती के संरक्षण तथा पीर सैय्यद सोहैल हुसैन चिश्ती, कारी सैय्यद शोहेब हुसैन चिश्ती की सदारत में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *