Bikaner Bikaner District

जनसुनवाई में निभाई भागीदारी, सरकारी कार्यालयों का किया वार्षिक निरीक्षण

जनसुनवाई में निभाई भागीदारी, सरकारी कार्यालयों का किया वार्षिक निरीक्षण
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को पूगल ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में भागीदारी निभाई। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सीमाज्ञान सहित विभिन्न प्रकरण रखे। जिला कलक्टर ने इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रतिमाह ग्राम पंचायत, उपखण्ड और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाईयों के बारे मे बताया और कहा कि उच्च स्तर पर इनकी नियमित समीक्षा की जाती है।  करणीसर भाटियान में टाटा पावर द्वारा स्थापित 300 केवी के सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में सोलर के क्षेत्र की अपार संभावनाओं के मद्देनजर विभिन्न निवेशकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल तथा उपखण्ड अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न स्थानीय अधिकारी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *