Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

कराटे प्रशिक्षक अग्रवाल ने कोबूडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट

कराटे प्रशिक्षक अग्रवाल ने कोबूडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट
बीकानेर। बीकानेर के कराटे प्रशिक्षक सेंसई विवेक अग्रवाल ने पठानकोट (पंजाब) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेकर कराटे की उन्नत तकनीकों एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण पद्धतियों का ज्ञान प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक शस्त्र विद्या कोबूडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया। केनशिंकाई गोजूरियू कराटे (अमेरिका) के अंतर्गत आयोजित इस सेमिनार का मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष एवं ग्रैंडमास्टर जोस फंडोरा ने किया। सेमिनार में प्रतिभागियों को गोजूरियू कराटे की उन्नत तकनीकों, काता, कुमिते, आत्मरक्षा, पारंपरिक शस्त्र विद्या तथा प्रशिक्षण एवं बेल्ट ग्रेडिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों की जानकारी दी गई। विवेक अग्रवाल की इस उपलब्धि पर डॉ. अर्पिता गुप्ता एवं आशीष गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करना और कोबूडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करना बीकानेर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक अग्रवाल अपने अनुभव एवं तकनीकी ज्ञान से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *