

कल्पना रंगा का स्वागत, भंडारा सेवा समिति ने की भूमि आवंटन की मांग
बीकानेर। आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर की ओर से आशापुरा मंदिर में पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, रूप किशोर व्यास, जय गोपाल जोशी, श्याम सुंदर ओझा एवं गोपाल आचार्य ने उनका स्वागत किया। समारोह में कल्पना रंगा को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर तथा मां आशापुरा का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्षद अनिल बिस्सा, शोभा व्यास, खुशबू बिस्सा, तकसीमा व्यास एवं मधुबाला व्यास का भी स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा के समक्ष भंडारा सेवा समिति के लिए भूमि का भूखंड आवंटित करने की मांग रखी।
