Bikaner Bikaner District Rajasthan

आवासीय विद्यालयों के लिए प्रतिनियुक्ति पर कार्मिक लिये जाने वाला साक्षात्कार कार्यक्रम निरस्त

आवासीय विद्यालयों के लिए प्रतिनियुक्ति पर कार्मिक लिये जाने वाला साक्षात्कार कार्यक्रम निरस्त
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नियंत्राणाधीन राईस द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के लिए प्रतिनियुक्ति पर कार्मिकों को लिये जाने के लिए होने वाले साक्षात्कार कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री बचनेश अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 10 मई, 2025 को विज्ञप्ति जारी कर, रिक्त शैक्षणिक पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरने के लिए 27 मई, 2025 से 6 जून, 2025 तक साक्षात्कार आयोजित किया जाना निर्धारित था। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *