Bikaner Bikaner District Rajasthan

ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल
बीकानेर। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के तहत नगरपालिका खाजूवाला क्षेत्र में पेयजल हेतु 25 करोड़ रुपए के कार्य आदेश जारी किए गए हैं। इससे खाजूवाला क्षेत्र में आम नगरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विधायक ने बताया कि बजट घोषणा के तहत 15 हजार किलो लीटर के 2 रॉ वाटर स्टोरेज टैंक (डिग्गी), 150, 300 व 400 किली के 3 स्वच्छ जलाशय, 2 पंप हाउस व 3 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे। साथ ही 150 केएलएच का रेपिड ग्रेविटी फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा। इसी प्रकार 50.35 किमी. लंबी  डीआई पाईप लाईन तथा 71.125 किमी. वितरण पाईप लाईन बिछाई जाएगी। इसके तहत 4 हजार 300 घरों में घरेलू जल कनेक्शन दिए जाएंगे। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान होने से स्थानीय नागरिकों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *