

पैरा खिलाड़ियों का सम्मान
बीकानेर। समस दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले पैरा खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंजू गुलगुलिया एवं लक्ष्मण रामावत द्वारा किया गया। समारोह में पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों दुर्गा गहलोत, रविन्द्र कूकना, गुंजन एवं पदम सिंह सहित संस्थान के अनेक पैरा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर के.सी. डागा, उम्मेद कुमार जैन, संतोष देवी शर्मा एवं भावना खत्री सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
