Bikaner Bikaner District Rajasthan

वैश्य समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर दिया जोर

वैश्य समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर दिया जोर, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 25 राज्यों व 7 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
बीकानेर। वैश्य समाज की एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश के 25 राज्यों और 7 देशों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक अग्रवाल ने की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, दिल्ली के वैश्य विधायक तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संगठन समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यसमिति की बैठक में बीकानेर से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय बाफना ने भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *